गुरुवार 9 जुलाई 2026 - 03:41
शहीद रहबर के स्वागत के लिए मशहद तैय्यार सभी व्यवस्थाएँ पूरी

हौज़ा / मशहद,तेहरान, क़ुम तथा इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ अशरफ़ और कर्बला में भव्य अंतिम यात्रा के बाद अब पवित्र शहर मशहद शहीद रहबर के पार्थिव शरीर के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शहीद रहबर की अंतिम यात्रा को लेकर मशहद में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।देश-विदेश से शहीद रहबर के चाहने वालों और श्रद्धालुओं का मशहद पहुँचना लगातार जारी है।

शहीद रहबर के स्वागत के लिए मशहद तैय्यार सभी व्यवस्थाएँ पूरी

करोड़ों श्रद्धालु अपने हाथों में शहीद रहबर के चित्र और लाल झंडे लिए मशहद में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें अनेक देशों से आए लोग भी शामिल हैं।

इस अवसर पर मशहद में सैकड़ों मौक़िब (सेवा शिविर) स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ ज़ायरीन के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शहीद रहबर के स्वागत के लिए मशहद तैय्यार सभी व्यवस्थाएँ पूरी

लाखों की संख्या में श्रद्धालु अभी से सड़कों पर नम आँखों के साथ अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा और सुचारु व्यवस्था के लिए शहर में विशेष यातायात (ट्रैफिक) नियम भी लागू कर दिए गए हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha